सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सड़कों पर मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वर्ष 2026 में अब तक 650 से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि 65 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इसी कार्रवाई के दौरान 275 वाहनों को सीज भी किया गया है।यातायात निदेशालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अनाधिकृत हॉर्न के इस्तेमाल के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रही है। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर मौके पर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण ...