सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड में सहारनपुर मंडल ने पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन नियमित टीकाकरण और नवजात शिशुओं की देखभाल में कम प्रगति पर मंडलायुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी स्वास्थ्य संकेतकों को प्रदेश के औसत से ऊपर ले जाने और लाभार्थियों तक समय से सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। मंडलायुक...