Saharanpur News: हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने निकाले 71 हजार रुपये
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। साइबर ठगों ने पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास के बैंक खाते को निशाना बनाकर 71,300 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना सदर बाजार में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गलीरा रोड निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर खाते से 71,300 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बिना देर किए 1930 पर कॉल कर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने सदर बाजार थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि खाते को सीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.