सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 67 पव्वे महबूबा ब्रांड की उत्तर प्रदेश मार्का देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अनस पुत्र महबूब निवासी ग्राम दूधगढ़ को चिलकाना-नल्हेड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 पव्वे महबूबा ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। वहीं, पटनी-कालू माजरा मार्ग से फैजान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम पठेड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 35 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के ...