सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: चिलकाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक जीवित गोवंश, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष चिलकाना पुलिस टीम के साथ संगमौर से महेश्वरी कलां मार्ग पर नाले के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पास के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति गौकशी की तैयारी कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद उर्फ पप्पू पुत्र इकबाल निवासी नथमलपुर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी था...