सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच हिंडन नदी का उफान गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सैय्यद माजरा में तबाही का मंजर छोड़ गया। गुरुवार रात नदी का तेज बहाव गांव के नदी किनारे स्थित कब्रिस्तान तक पहुंच गया। पानी के दबाव से कई नई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच शव कब्रों से बाहर आ गए। शुक्रवार सुबह जलस्तर कम होने पर घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोबारा कब्रें खोदकर बाहर आए पांचों शवों को पूरे सम्मान के साथ दफन किया। कब्रिस्तान में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अभी पानी पूरी तरह नहीं उतरा है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेज बहाव से कितनी कब्रें प्रभावित हुई हैं। आशंका जताई ज...