Saharanpur News: हादसे में व्यापारी और तीन बेटियां घायल
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। मंगलवार सुबह हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी और उसकी तीन बेटियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने अपनी गाड़ी से चारों घायलों को सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया।व्यापारी सचिन अग्रवाल अपनी बेटियों विदिशा, वैष्णवी और परिधि को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। स्कूल के मोड़ पर मुड़ते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसडीएम योगेश कुमार गौड़ की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सभी को सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बाइक-स्कूटी की टक्कर में पिता-पुत्रियों समेत चार घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.