सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: नागल। लाखनोर बिजलीघर के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो दूध कारोबारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और टेंपो कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नंदनपुर निवासी विकास (36) पुत्र रमेश और मड़की निवासी राजकुमार (करीब 50) बुधवार शाम सहारनपुर की डेयरी पर दूध डालकर बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे लाखनोर-सीडकी मार्ग पर बिजलीघर के पास सामने से आए टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल ले गए। ...