Saharanpur News: हाउस अरेस्ट का मुद्दा लेकर एसएसपी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी अभिनंदन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पिछले कई दिनों से हाउस अरेस्ट किए जाने का मुद्दा उठाते हुए इस कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सहारनपुर शांतिप्रिय जिला है और इस कार्रवाई से नेताओं के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर एसएसपी ने मामले की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने 25 जुलाई को बेहट में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रस्तावित शांतिपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: 72 घंटे से हाउस अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसपी से की मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.