सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नकुड़। टाबर रोड पर मकान की रंगाई-पुताई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 40 वर्षीय राहत गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथ काम कर रहे युवकों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया। मोहल्ला जोगियान निवासी राहत पुत्र जब्बार मंगलवार को मकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। परिजनों के मुताबिक पिलखनी में उसका उपचार चल रहा है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...