सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की रसोई अब आधुनिक तकनीक से लैस हो गई है। जिले के चार उच्चीकृत केजीबीवी में रोटी मेकिंग मशीन की सुविधा शुरू होने से भोजन व्यवस्था पहले से अधिक तेज और व्यवस्थित होगी। मशीन के जरिए एक घंटे में करीब दो हजार रोटियां तैयार की जा सकेंगी। इससे छात्रावास में रहने वाली करीब 800 बालिकाओं को समय पर भोजन मिलेगा और रोटी के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। रोटी मेकिंग मशीन मुजफ्फराबाद ब्लॉक के भैंसराव, पुंवारका ब्लॉक के तिवाया, सढ़ोली कदीम ब्लॉक के बेहट तथा गंगोह नगर क्षेत्र के मोहड़ा स्थित उच्चीकृत केजीबीवी में स्थापित की गई है। मशीन में केवल आटे की लोई डालनी होगी, जिसके बाद तैयार रोटी बाहर निकल आएगी। इसके बाद रोटियों की सिकाई सिलेंडर पर की जाएगी। नई व...