सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नीति आयोग के डायरेक्टर व एडिशनल इकोनॉमिक एडवाइजर शादाब एम. खान को ज्ञापन देकर सरसावा से हवाई सेवा शुरू कराने, औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने और लंबित स्मार्ट सिटी परियोजनाएं पूरी कराने की मांग की। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल और महामंत्री इंजी. अजय शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, होजरी क्लस्टर और वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुग्राम तक बढ़ाने की मांग भी रखी। शादाब एम. खान ने मांगें केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में साहिल गाबा, अंकित जैन, संजय मोहन गुप्ता, प्रवीण गाबा, पवन गुप्ता, सुनील भगत, प्रशांत गोयल, गौरव गोयल, आलोक मित्तल, विजय कुमार और अर्जुन गखड़ शामिल रहे।

हिंदी हि...