सहारनपुर, नवम्बर 24 -- Saharanpur News: देवबंद। सिख धर्म के प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। वहीं, गुरुद्वारा साहिब में तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठों का समापन किया गया। रेलवे रोड स्थित श्री गुरुनानक सभा में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप छाबड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर आपस में प्रेम से रहने और प्रभु भक्ति का संदेश दिया है। इस दौरान हजूरी रागी धर्म सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव का जन्म ननकाना साहिब में सन् 1469 को कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन हुआ था। यह भी पढ़ें- Katihar News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में गू...