सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति द्वारा तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन की वंदना एवं भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सावन के गीतों पर महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। तीज पर्व के उपलक्ष्य में लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। विभिन्न खेलों के माध्यम से तीज क्वीन का चुनाव किया गया, जिसमें नेहा को तीज क्वीन तथा मृदु को तीज महारानी चुना गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मल्हार गाकर लायनेस क्लब प्राचीन की महिलाओं ने मनाया तीजोत्सव कार्यक्रम में रीना गोयल, सुनीता गर्ग, श्रुति सिंघ...