सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: हरियाणा के जनपद यमुनानगर के थाना जठलाना गांव पभारी के पास यमुनानदी किनारे गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। मंधौर के पास पोभारी के जंगल में कटाव रोकने के लिए चल रहे पेचिंग कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से पत्थरों के ढेर पर खड़ी कार नदी में समा गई। हादसे में दो ठेकेदारों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मरने वाले थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अलीपुरा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी कंवरपाल (65) अपने भतीजे लोकेश (34) और गांव सरगथल वाला निवासी फैजान (35) पुत्र इस्लाम के साथ कार से हरियाणा के थाना जठलाना क्षेत्र स्थित गांव पोभारी के जंगल में गए थे। वहां यमुना किनारे क...