Saharanpur News: हथियार तस्करी के तीनों आरोपी जेल भेजे, बरामद हथियारों की जांच तेज
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: मिर्जापुर । अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह के खुलासे के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। थाना मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने एक अक्टूबर को शेरपुर पेलो रोड पर पुलिया से आगे आम के बाग के पास कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान असद खां निवासी मोहल्ला पिलखन तला थाना मंडी, इकराम निवासी महेश्वरी कला थाना चिलकाना और दानिश निवासी नकुड़ के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे और निशानदेही पर सात अवैध शस्त्र एवं अन्य हथियार, तीन एयर गन, 12 बोर के 42...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.