सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पीयूष पुत्र पवन निवासी पुराना कमेला, पटेल नगर को दबनी कब्रिस्तान के खड़ंजे वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 20 अक्तूबर को नीरज निवासी आनंद नगर वाल्मीकि बस्ती की तहरीर पर पीयूष समेत आठ नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि नमन पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई। पीयूष को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपुर मंडल की बेटियों ने देवीपाटन को 6-0 से रौंदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...