सहारनपुर, अगस्त 2 -- Saharanpur News: चिलकाना, । मोहल्ला मजहर हसन में शनिवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन चौधरी धीरज सिंह और समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने फीता काटकर किया। दोनों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के समापन पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को किंग ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगपाल उपाध्याय, अब्बास नकवी, शिवनन्दन शर्मा, डॉ. विकास धीमान, अमित उपाध्याय, डॉ. सुशील मोगा और एमएस सोनू कुरैश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...