Saharanpur News: स्वामी दयानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प, छात्रों ने निकाली शोभायात्रा
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सोनिया विहार स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रावणी पूर्णिमा पर वैदिक सप्ताह के तहत यज्ञ, वृक्षारोपण और आर्य समाज शोभायात्रा आयोजित की गई। दूसरे दिन कक्षा 10 के संस्कृत छात्रों ने पौधे लगाए। इसके बाद कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय से शुरू होकर रीति आश्रम, पवन विहार और मल्हीपुर रोड होते हुए विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। आर्य समाज व धर्म प्रचारिका आयुषी शर्मा ने संचालन किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने छात्रों को स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्श अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- वेद प्रचार जुलूस निकालकर मानव कल्याण का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.