सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर में आजादी की लडाई में क्रांतिकारियों की गाथाओं का मूक गवाह मनानी रेलवे स्टेशन है। जहां क्रांतिकारियों ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सिर पर कफन बांधकर संघर्ष किया था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के 46 क्रांतिकारियों ने मनानी रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था। रामपुर मनिहारान व सहारनपुर के बीच मनानी रेलवे स्टेशन आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों के संघर्ष का गवाह है। करो या मरो के आंदोलन के दौरान अंग्रेजी सरकार से गुस्साये क्रांतिकारियों ने मनानी रेलवे स्टेशन को तहस नहस कर दिया था। भारत छोडो आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों को यह संदेश दिया था। कि अंग्रेजी सरकार के संचार और यातायात के सभी साधनों को ठप कर दिया जाए। जिसके बाद रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटहेडा व नगर के क्रांतिकारियों ...