सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बरसात के दौरान रपटा बह जाने से स्पोर्ट्स कॉलेज एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ते पर बना रपटा पानी के तेज बहाव में बह गया। मामले को लेकर शासन गंभीर है। शासन के निर्देश पर कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने जांच बैठा दी है। जांच उपरांत शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। दरअसल बेहट के जाटोवाला स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण जिस स्थान पर कराया गया है, उसे लेकर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। कॉलेज नदी के मुहाने या कहे कि नदियों के बीच बना है। बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव की आशंका के चलते भले कॉलेज की सुरक्षा दीवार आदि बना दी गई हो लेकिन गत वर्ष तो इतनी ज्यादा बारिश हो गई थी कि पानी का तेज बहाव दीवार तोड़कर निकल गया था। वहीं, पानी का बहाव प्रभावि...