सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित गांव साखन के निकट बुधवार शाम पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है। हालांकि, देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बुधवार शाम कुछ लोगों ने स्टेट हाईवे स्थित गांव सांखन के निकट जैन शिकंजी से कुछ दूरी स्थित सड़क किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने शव को नीचे उतरवाते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और वह आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में...