सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: नानौता। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के मेन गेट और कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। स्कूल के प्रधानाचार्या ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नानौता क्षेत्र के गांव बुंदुगढ़ स्थित बंशीवाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीलू देवी द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि मंगलवार की रात्रि में आपराधिक तत्वों ने विद्यालय में घुसकर कार्यालय, मेन गेट व अन्य कक्षों का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करते हुए चोरी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पहले भी विद्यालय में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...