Saharanpur News: स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र के विद्यालयों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने भजन, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कृष्ण की बाल लीलाओं एवं मटकी फोड़ने का कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बनाए रखा। मेपल्स एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण कृष्णमय बना रहा। प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने श्रीकृष्ण के प्रेम, कर्म, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा。 यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में धूमधाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.