Saharanpur News: स्कूटी को लेकर छात्रों में मारपीट, एक घायल
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित कोचिंग संस्थान में स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। झड़प में एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाना मंडी पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। बाद में दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के लौट गए। बताया जा रहा कि कोचिंग संस्थान में छात्रों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रहती है। संस्थान में पार्किंग को लेकर भी अक्सर परेशानी सामने आती है। इसी बीच स्कूटी लगने को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने मामला संभालने का प्रयास किया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाकर विवाद समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.