सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सोहनचिडा में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मशरूर ने आरोप लगाया कि पड़ोसी निसार से चकरोड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि निसार के तीन बेटे लाठी-डंडे और पलकटी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पलकटी से वार कर उसे घायल कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे उजैब और बेटी से भी मारपीट का आरोप है। वहीं, दूसरे पक्ष के इसरार ने दो भाइयों समेत उनके बेटे पर रंजिशन मारपीट का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसका भाई अहकाम दरवाजे के सामने खड़ा था, तभी आरोपियों ने गाली-गलौज ...