सहारनपुर, जुलाई 13 -- Saharanpur News: नकुड़, संवाददाता। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में युवक व युवती फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में उक्त वीडियो नगर के मोहल्ला मुंशीपुरा की होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शादी समारोह में घर की छत पर कुछ युवक व युवती हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो नगर के मोहल्ला मुंशीपुरा स्थित कोतवाली के सामने का बताया जा रहा है। फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर वीडियो के संबंध में जांच की गई। सीओ पवन कुमार ने बताया कि जांच में पता लगा कि हर्...