Saharanpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 3 -- Saharanpur News: चिलकाना। सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने, पीछा करने और धमकी देने के मामले में चिलकाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गांव पटनी स्थित सादान नर्सरी के पास से पकड़ा गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि साबिर पुत्र रियासत निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा लगातार उसका पीछा करता था और सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो अपलोड करता था। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.