सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। रविवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पाँच आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत आठ सितम्बर को कस्बे की नई बस्ती निवासी मशरुर पुत्र अब्दुल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने दुकान से अल्टीनेटर आदि चोरी कर लिया था साथ ही थाना क्षेत्र के अन्य दो लोगो ने चोरी होने की जानकारी दी थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के फतेहपुर भादो निवासी आर्यन पुत्र पदम् सिंह,सौरभ पुत्र जुगमेंद्र,अभिषेक पुत्र कंवरपाल,मोहित पुत्र ओमप्रकाश एवं अभिनव पुत्र महावीर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों...