Saharanpur News: सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में दिखी जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: प्रधानमंत्री के जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कंपनी बाग में आयोजित प्रदर्शनी का महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महापौर ने कहा कि प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी कार्यों और देश में हुए विकास की झलक देखने को मिल रही है। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य योजनाओं का लाभ आमजन तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.