सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: बेहट। जनता इंटर कॉलेज बेहट के सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा एवं कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेत्री प्रियंवदा सिंह राणा द्वारा सफाई कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सफाई कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। सोमवार को भाजपा नेत्री प्रियंवदा सिंह राणा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में कस्बे व क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा देश के प्रधा...