Saharanpur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान में 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: गंगोह। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत इनरव्हील क्लब द्वारा वर्धमान हॉस्पिटल में आयोजित चौथे मेगा स्वास्थ्य शिविर में 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। डॉ. निर्मल जैन ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। और गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार एनीमिया से बचाव तथा आयरन एवं कैल्शियम की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। 20 जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को आयरन सिरप और कैल्शियम की गोलियां निःशुल्क वितरित की गईं। दो महिलाओं का अल्ट्रासाउंड और पांच महिलाओं की रक्त जांच हुई। कार्यक्रम संयोजक रीना गर्ग शिखा, अनीता सिंघल, नीरा शर्मा और अनुराधा शर्मा उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Katihar News: अमदाबाद: 95 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.