Saharanpur News: सीसीटीवी में कैद हुई दुकान में चोरी
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर में बीती रात चोर ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर 21,500 रुपये नकद और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे रिहान पुत्र रियासत को वारदात का पता चला। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिहान ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी और सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.