सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। छड़ी मेला और मेला गुघाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रमुख स्थलों पर निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। म्हाड़ी मेले में 25 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि पार्किंग स्थल पर आठ कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, मेला गुघाल क्षेत्र में 75 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। कैमरों की मदद से भीड़ की स्थिति, आवागमन, पार्किंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल कार्रवाई कर सकेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश और निकासी मार्गों पर भी निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सांवला मेले में...