सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश की मंगलवार को महानगर में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। विभिन्न संत रविदास मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के बीच कलश स्थापित किए गए। यात्रा भूतेश्वर मंडल से शुरू होकर माहिपुरा, जाटव नगर, वर्धमान कॉलोनी, नजीरपुरा, वार्ड-26 कपड़ा मिल और वार्ड-41 शारदा दक्षिणी शुगर मिल स्थित मंदिरों तक पहुंची। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा में महानगर संयोजक ललित कटारिया, सहसंयोजक कंचन धवन, संदीप रावत, नितिन परमार, आरती शर्मा, सरदार सुपनीत सिंह, जय राम गौतम और अमित गर्ग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...