Saharanpur News: सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो में लॉर्ड महावीरा के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैम्पियनशिप में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने 19 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर के बिलासपुर स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में विद्यालय की 29 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। 19 खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और 12 कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक शाश्वत सिंह, प्रज्ञा वर्मा, वर्तिका मालियान और अमन साहू ने जीते। अभय प्रताप सिंह, निष्ठा सैनी और ध्रुव चौहान ने रजत पदक हासिल किए। सक्षम, वंश, माधव, नीति, तन्मय, वंश नागरी, आरव, अनुष्का, उमंग, अर्पित, वैष्वी और यश ने कांस्य पदक जीते। सात खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो सितंबर में मिनेरवा पब्लिक स्कूल, असंध, करनाल में प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.