सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: गंगोह। सीओ कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर आम के बाग में मंगलवार दोपहर 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शव की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौहान और सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान मोहल्ला टाकान निवासी ओमकार पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक ओमकार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से निकला था। करीब तीन बजे बाग में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल मुख्य मार्ग से अलग कच्चे रास्ते के पास है। शव पेड़ से लटका था। उसके पैरों के नीचे चप्पल और पास में मोबाइल फोन पड़ा मिला। पैर जमीन से करीब तीन-चार इंच ऊपर थे। आसपास स्टूल, कुर्सी, चारपाई या कोई अन्य...