सहारनपुर, नवम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक दिसंबर को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे (टैबलेट वितरण कार्यक्रम) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो ग्राउंड में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए करीब 60 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल की लंबाई 300 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर रखी गई है। सहारनपुर में पहली बार इतने बड़े आकार का पंडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अन्य अतिथियों के बैठने के लिए पंडाल को 74 अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इन सभी ब्लॉकों में 50 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। खास बात यह है कि प्...