Saharanpur News: सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को नोटिस
सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों तथा आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की महत्ता को समझते हुए सभी अधिकारी समय पर सही डाटा फीडिंग सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणकारी निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों तथा शून्य प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता की समस्या का बार-बार समाधान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.