सहारनपुर, नवम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मुख्यमंत्री की मौसी सरोज देवी सहारनपुर के नवीन नगर में रहती हैं। निधन की सूचना मिलने पर उनके बड़े बेटे एवं शिक्षक सतेंद्र बिष्ट अवकाश लेकर घर पहुंचे। इसके बाद वह अपनी मां सरोज देवी को साथ लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। सावित्री देवी 91 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। वहीं, सहारनपुर में रहने वाले रिश्तेदार भी इस दुखद घटना से गमगीन हैं। 0-जिला ओलंपिक संघ ने जताया शोक यह भी पढ़ें- सीएम योगी की माता के निधन पर शोकजिला ओलंपिक संघ ने जताया शोक मुख्...