सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: चिलकाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकाना परिसर में फैली गंदगी, उगी घास और कई महीनों से टूटी पड़ी चारदीवारी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही है। अस्पताल परिसर की बदहाल स्थिति मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल भवन के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं, जबकि कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा जमा है। बरसात के मौसम में यह स्थिति मच्छरों और अन्य कीटों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासी जोनी सैनी, टीनू कोरी और अंकित सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन से अस्पताल परिसर की नियमित सफाई कराने, उगी हुई घास को तत्काल हटाने तथा कई महीनों से टूटी पड़ी चारदीवारी की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है...