Saharanpur News: सात एटीवीएम से आसान होगा साधारण टिकट लेना
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकट लेने वाले यात्रियों को अब लंबी कतारों से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर एटीवीएम की संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। रेलवे पूछताछ केंद्र के पास दो नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। वहीं यूटीएस हॉल में भी एक नई मशीन शुरू की गई है। यूटीएस हॉल में पहले से तीन एटीवीएम संचालित हैं, जबकि सेकंड एंट्री पर भी एक मशीन उपलब्ध है। इन मशीनों के जरिए यात्री साधारण टिकट आसानी से ले सकेंगे। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर साधारण टिकट के लिए चार टिकट विंडो पहले से चल रही हैं। सेकंड एंट्री पर भी एक टिकट विंडो संचालित है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है और 20 हजार से ज्यादा यात्री यहां से सफर करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.