Saharanpur News: साइबर ठगी के 1.58 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार कपिल कुमार अरोड़ा के खाते में 1,58,243 रुपये वापस करा दिए। कपिल कुमार अरोड़ा निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि गूगल पर डीटीडीसी कोरियर का नंबर तलाशने के दौरान वह साइबर ठगों के संपर्क में आ गए। ठगों ने मोबाइल का एक्सेस लेकर उनके खाते से 1,95,000 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रकम की वापसी के लिए कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जावेद खान, निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक राखी शर्मा, हेड कांस्टेबल हरिओम गोस्वामी, हेड कांस्टेबल निशान्त और महिला हेड कांस्टेबल रुचि शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.