सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: नागल। खजूरवाला निवासी विजय सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी के 5400 रुपये वापस न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। विजय के मुताबिक दो दिन पहले खेत से उसकी साइकिल और उस पर रखी पेंट चोरी हो गई थी। पेंट की जेब में पर्स था, जिसमें 5400 रुपये थे। तलाश के दौरान साइकिल आरोपी के घर मिली। आरोपी ने साइकिल लौटा दी, लेकिन रुपये देने से इनकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...