सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं किया। कानपुर में 10 और 11 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय जनहित शिविर में लिए गए प्रस्ताव के अनुपालन में अधिवक्ताओं ने यह कदम उठाया। एसोसिएशन की ओर से सभी न्यायालयों से कार्य बहिष्कार के दौरान सहयोग करने की अपील की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया गया था। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि प्रांतीय जनहित शिविर में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अदालतों में पैरवी नहीं की और न्यायिक कामकाज से दूरी बनाए रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राह...