सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर में बैंकिंग फर्जीवाड़े का मामला कोई पहली बार सामने आया घटनाक्रम नहीं है। पिछले कुछ वर्षों के मामलों को खंगालने पर एक पैटर्न जरूर दिखाई देता है, फर्जी दस्तावेज, बैंक से लोन की मंजूरी, संपत्ति/वाहन के कागजात में हेरफेर और कुछ मामलों में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर उठते सवाल। सबसे अहम बात यह है कि अलग-अलग मामलों में तरीका भले बदला, लेकिन जांच की दिशा कई बार बैंक के भीतर तक पहुंची। यह भी पढ़ें- फिंगरप्रिंट, सीसीटीवी और डिजिटल फुटप्रिंट खंगाले, अधिकारी बदलेकेस स्टडी-1: फर्जी दस्तावेजों से लोन और बैंककर्मी जांच के घेरे में -नवंबर 2021 में सहारनपुर पुलिस ने फर्जी पहचान और जमीन के कागजात तैयार कर एक बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लेने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में फर्जी म...