सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शहर में सोमवार को बिजली लाइनों के अनुरक्षण, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और भूमिगत केबल से जुड़े कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित समय में शटडाउन लिया जाएगा। जैनबाग बिजलीघर से पोषित रायवाला और आजाद कॉलोनी फीडरों पर सुबह छह से नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रायवाला और आजाद कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी बिजलीघर के वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। खाताखेड़ी, फरमानिया मस्जिद, वुडन सिटी, वर्धमान कॉलोनी, 62 फुटा रोड, बरगद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को...