Saharanpur News: सहारनपुर मंडल में दस केस मिलने के बाद स्वाइन फ्लू का अलर्ट
सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मुजफ्फरनगर में स्वाइन फ्लू के 10 मामले सामने आने के बाद सहारनपुर मंडल में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि सहारनपुर और शामली में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद दोनों जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यवाहक एडी हेल्थ ने तीनों जनपदों के सीएमओ को सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले लोगों की जांच कराने की सलाह दी है। अधिकारियों के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग संभावित मरीजों को लेकर सतर्कता बरत रहा है। सहारनपुर जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 11 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं पिलखनी मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा उपलब्ध है। मंडल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.