Saharanpur News: सहारनपुर और अयोध्या के खिलाड़ियों ने बनाई फाइनल में जगह
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय सबजूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के युगल मुकाबलों में सहारनपुर, मुरादाबाद और अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में मुरादाबाद और सहारनपुर की जोड़ियों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अयोध्या छात्रावास की दोनों जोड़ियों ने प्रयागराज की जोड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद के अक्षत और पर्व ने अपनी ही मंडली के कविश और विराट को 11-7, 12-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में सहारनपुर के सोहम और वंश ने दक्ष और ईवान को 11-7, 11-8 से शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंडलीय बालक व बालिका टेबल टेनिस टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.