सहारनपुर, अगस्त 15 -- Saharanpur News: नागल। शनिवार सुबह एक शराब सेल्समैन का शव सीडकी लाखनोर मार्ग पर सड़क किनारे एक खड्डे में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ देवबंद अमित सिंह ने जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस दौरान फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर लौट गई। ग्रामीणों ने फोरेंसिक टीम पर जांच के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए दोबारा जाम लगा दिया। ग्रामीणों में खुद खड्डे में घुसकर पानी निकाला। उन्हें खड्डे में एक तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया तथा बराबर में दूसरे खड्डे से पानी निकलवाने की मांग करने लगे। बाद में दोबारा पहुंची पुलिस ने खड्डे से पानी निकलवाया तब ग्रामीण शां...